pragmatic play

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को मिले 50 लाख सहित सभी कंटेस्टेंट ने जीते लाखों, जानें बाकियों को क्या मिला ?

सिद्धार्थ को शो जीतने के बाद एक ट्राफी और पचास लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। इसके अलावा उन्हें एक कार और स्मार्टफोन भी दिया गया। सिद्धार्थ शो में 140 दिन तक टिके रहे। ऐसे में उन्हें 20 हफ्ते की फीस दी गई।

 

सिद्धार्थ के बाद सबसे ज्यादा प्राइस मनी पारस छाबड़ा ने जीता। छह फाइलिस्ट में से पारस ने आखिरी वक्त में मनी बैग लेकर शो से बाहर होने का फैसला किया। पारस को 10 लाख रुपये मिले जो कि सिद्धार्थ के बाद सबसे ज्यादा हैं।

 

सिद्धार्थ और पारस को तो प्राइस मिला लेकिन बाकी रनर अप कंटेस्टेंट को एक और बड़ा सरप्राइज मिला। चारों रनर अप कंटेस्टेंट आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह को बिग बॉस की ओर से एक ट्रैवल पैकेज का ऑफर मिला। उन्हें अबुधाबी का एक ट्रिप मिला है। इस ट्रिप में कंटेस्टेंट अपने साथ अपने किसी खास को साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट को हर हफ्ते के हिसाब से फीस दी गई।

 

Leave a Reply

pragmatic play