pragmatic play

मां रवीना टंडन का गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ हुआ वायरल, खुश होकर राशा थडानी ने दिया रिएक्शन


राशा धड़ानी ने इन दिनों इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। 90 के दशक में जैसे उनकी मां रवीना टंडन ने तहलका मचा रखा था उसी तरह से वह भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। राशा थडानी की पहली फिल्म ‘अजाद’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रभाव नहीं डाल सकी थी लेकिन उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। ‘उई अम्मा’ गाने पार उनका प्रदर्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

टिप टिप बरसा पानी’ गाने के बारे में
आपको बता दें कि ‘टिप टिप बरसा पानी’ साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा’ का गाना है। इसमें रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने अदाकारी की थी। गाने पर रवीना टंडन ने जबरदस्त डांस किया था। अब इस गाने पर राशा की डांस देखकर फैंस रवीना की तारीफ कर रहे हैं। फैंस रवीना की बेटी को काबिल बता रहे हैं और मां की परवरिश की तारीफ कर रहे हैं।

pragmatic play