pragmatic play

सलमान खान ने कंगना रनौत की बेटी को लेकर कसा तंज,

अफजल मेमन – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं. ईद पर रिलीज हो रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं फिल्म की रिलीज से पहले सलमान इन दिनों इसके प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. इसी बीच अब हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी राय दी लेकिन साथ ही उन्होंने कंगना रनौत का नाम खींच लिया.

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान एक जर्नलिस्ट ने सलमान खान से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा. लेकिन सलमान ने रवीना के नाम की जगह कंगना रनौत का नाम सुन लिया और पूछा, ‘कंगना की बेटी आ रही है?’ इसके बाद पैप्स ने उनकी कन्फ्यूजन क्लियर की और कहा कि वह रवीना की बेटी की बात कर रहे हैं. तो इसपर सलमान ने हैरान होकर कहा, ‘अब कंगना रनौत की बेटी आएगी तो फिल्में करेगी या पॉलिटिक्स जॉइन करेगी? तो उनको भी… सलमान की बात को पूरा करते हुए जर्नलिस्ट ने कहा कि नेपोटिज्म. इसपर सलमान ने कहा, ‘हां उसे (कंगना की बेटी) को कुछ और काम करना पड़ेगा.’ इस दुनिया में कोई भी इंसान अपने दम पर नहीं बना है. मैं इस पर विश्वास नहीं करता. अगर मेरे पिता इंदौर से मुंबई नहीं आते, तो मैं वहां खेती कर रहा होता. यह उनका फैसला था जिसने मेरे लिए रास्ता बनाया. वे यहां आए, फिल्मों में काम किया. अब मैं उनकी बनाए रास्ते पर चल रहा हूं. अब लोग इन सबके लिए नए-नए शब्द लाते हैं, जैसे कि आप सभी अक्सर इस्तेमाल करते हैं – नेपोटिज्म. मुझे यह पसंद है’

pragmatic play