पुष्पा-2:मूवी रिव्यू TJ- जैसी उम्मीद थी वैसी नहीं 1 बार देख सकते हो लास्ट मे 30 मिनिट ज़ियादा खींचा ग़या

पुष्पा-2:मूवी रिव्यू TJ- जैसी उम्मीद थी वैसी नहीं 1 बार देख सकते हो लास्ट मे 30 मिनिट ज़ियादा खींचा ग़या

TJ – रेटिंग 2.5/05

अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा- द रूल रिलीज हो गई है। क्राइम और एक्शन थ्रिलर इस फिल्म की लेंथ है, 3 घंटे 20 मिनट।

कहानी पुष्पा 2 की.
पहली फिल्म में साधारण मजदूर रहा पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) अब लाल चंदन की लकड़ियां सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा स्मगलर हो गया है। वह हजारों करोड़ों की डील करता है। जाहिर सी बात है कि उसके दुश्मन भी बढ़ गए हैं। एसपी भंवर सिंह शेखावत पिछली बार हुए अपमान को अब तक भूल नहीं पाया है। वह आए दिन पुष्पा और उसके सहयोगियों के खिलाफ अभियान छेड़ता रहता है।

पुष्पा इस बार 5000 करोड़ में चंदन की लकड़ियों का सबसे बड़ा डील करता है। उसे सारा माल विदेश भिजवाना रहता है, लेकिन उसकी राह में भंवर सिंह शेखावत सबसे बड़ा रोड़ा बनता है। अब पुष्पा अपना माल भंवर से बचा पाता है कि नहीं, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

20 दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

डांस और एक्शन की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस बार अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो शायद कभी नहीं किया होगा। साड़ी पहनकर उन्होंने पर्दे पर जो मारधाड़ किया है, ऐसा शायद कम ही देखा गया है।

यहां रश्मिका मंदाना की भी बात करनी जरूरी है। उन्हें इस बार पिछली बार से ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला है। उन्होंने अपने रोल के साथ न्याय भी किया है।

रश्मिका मंदाना पुष्पा की पत्नी यानी श्रीवल्ली के किरदार में हैं।
रश्मिका मंदाना पुष्पा की पत्नी यानी श्रीवल्ली के किरदार में हैं।
डायरेक्शन कैसा है?
फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों सुकुमार ने किए हैं। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन से जितना बेहतर काम हो सकता था, उतना निकलवाया है। बल्कि ज्यादा ही निकलवा लिया है।

हालांकि कुछ कमियां रह गई हैं। अंत में फिल्म को बेवजह खींचा गया है। आराम से 30 मिनिट कम कर सकते थे । इस बार थोड़ी चूक हुवी है ।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?
पिछली फिल्म के मुकाबले इस बार गाने काफी ज्यादा सस्ते हैं। पिछली फिल्म में सामंथा ने ‘ऊ अंटवा’ से जो स्टैंडर्ड बनाया था, वह यहां पूरी तरह रसातल में जाता दिखा है।

गाने ज्यादा हैं, लेकिन एक भी झूमने लायक नहीं हैं। बस एक दो सॉन्ग्स में अल्लू अर्जुन और रश्मिका के डांस ने थोड़ा बहुत सहने लायक बना दिया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि फिल्म के गाने कमजोर कड़ी हैं।

फ्लिम का तीसरा पार्ट भी आ सकता है कुछ नया अंदाज भी देखने मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *