काकुडा का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस हॉरर कॉमेडी का है सबको बेसब्री से इंतजार

आज कल बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फिल्मों का काफी बोलबाला चल रहा है। ऑडियंस ‘स्त्री 2’ का इंतजार कर रही है और अभी हाल ही में आयीफिल्म ‘मुंज्या’ को भी सबने खूब पसंद किया।  मुंज्या फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार एक और हॉरर कॉमेडी आप सभी के लिए लेकर आ रहे हैंजिसका नाम है ‘काकुडा’ .  फिल्म का ट्रेलर 2 जुलाई को रिलीज़ किया गया और फिल्म ज़ी5 पर 12 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है।फिल्म  में आपको सोनाक्षी सिन्हा, रितेशदेशमुख और साकिब सलीम  नजर आने वाले हैं। ट्रेलर की शुरुआत रतोड़ी नाम के गांव से होती है, जहां प्रत्येक घर में दो दरवाजे हैं: एक बड़ा और एक छोटा। छोटा दरवाजा काकुडा नामक भूत केलिए है। साकिब का किरदार सनी, सोनाक्षी द्वारा निभाई गई इंदिरा से प्यार करता है । वे शादी कर लेते हैं और रतोड़ी गांव में अपना जीवन शुरू करतेहैं।  हालांकि, उनकी प्रेम कहानी एक आश्चर्यजनक मोड़ लेती है जब उन्हें काकुडा से एक श्राप का सामना करना पड़ता है। अपनी शादी की रात, शाम7:15 बजे, सनी काकुडा के लिए छोटा दरवाजा खोलना भूल गया, जिस वजह से अनजाने में दुष्ट आत्मा को वह बुला लेता है । यह सताया हुआ भूतसजा के रूप में घर के मुखिया को श्राप देने के लिए जाना जाता है, जिसके कारण तेरहवें दिन तक उनकी पीठ पर एक कूबड़ बढ़ता रहता है। ऐसे मेंजब सनी की जान खतरे में होती है तो इंदिरा विक्टर यानि की रितेश देशमुख से मदद लेती है। साथ में, वे काकुडा के रहस्य को उजागर करने के लिए एक विचित्र और हास्यपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं। ऑडियंस  को ट्रेलर काफी पसंद आया है औरसभी इस हॉरर कॉमेडी के साथ अपनी सवारी के लिए तैयार बैठे है। “काकुडा” का प्रीमियर 12 जुलाई, 2024 को विशेष रूप से ZEE5 पर होने वाला है।

Read More

किरोड़ी लाल मीना ने चुनावी वादा पूरा किया, राजस्थान के मंत्री पद से इस्तीफा दिया

पीटीआई द्वारा उद्धृत उनके सहयोगी के अनुसार, भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीना ने अपने लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राजस्थान के कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।  72 वर्षीय नेता ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए अपने वादे के अनुसार अपने गृहनगर दौसा सहित अपनी पार्टी की…

Read More

युवक के काटने से सांप की मौत…डसने पर लिया बदला, 3 बार दांत से काटकर नाग को मार डाला

बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। रजौली प्रखंड के जंगल क्षेत्र में एक युवक पर सांप ने हमला कर दिया। जवाबी हमले में युवक ने गुस्से में सांप को तीन बार दांतों से काटा, जिससे सांप की मौत हो गई। उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी जान को खतरा…

Read More

टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और टीम इंडिया ने पीएम मोदी से मुलाकात की

टीम इंडिया ने सुबह टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने हाथों में लेकर भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। खिलाड़ियों और कोचों ने पीएम मोदी से बातचीत की, जिसे इंटरनेट पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है। नई दिल्ली पहुंचने पर, टीम का सुबह-सुबह कई भारतीय…

Read More

दुनिया फतह करने के बाद वतन लौटी टीम इंडिया, पीएम मोदी से मुलाकात की

टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद हमारे हीरो आखिरकार वापस आ गए हैं। तूफान बेरिल के कारण कैरेबियाई द्वीप पर चार दिन रुकने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार सुबह एयर इंडिया की विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से नई दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। क्रिकेट चैंपियन का एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने स्वागत किया,…

Read More

ट्रॉफी के साथ वतन लौटने के बाद अब आगे क्या? यहां देखें Team India का आज का पूरा शेड्यूल

लाखों प्रशंसक भारतीय टीम के ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भारत लौट आई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया. प्रशंसक सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे…

Read More

वीडियो में देखें भारत का वो मंदिर, जिसका मुगलों से हैं कनेक्शन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की कोई कमी नहीं है। यहां कई मंदिर और महल हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग विदेश से आते हैं। उन्हीं दर्शनीय और धार्मिक स्थलों में बिड़ला मंदिर का नाम भी लिया जाता है। देशभर में कई बिरला मंदिर हैं लेकिन जयपुर का बिरला मंदिर अपनी…

Read More

हिना खान एक योद्धा हैं, वह कैंसर को हरा देंगी: नायरा बनर्जी

खतरों के खिलाड़ी 13 की मशहूर अभिनेत्री नायरा बनर्जी ने हिना खान को योद्धा बोला है। हिना खान जिन्हे स्टेज 3 ब्रैस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ है , नायराने कहा कि  वह जल्द ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को हरा देंगी। हिना खान ने हाल ही में बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है और अब उनकी दोस्त नायरा बनर्जी ने खान की स्थिति को दिल से स्वीकार कियाहै और उनकी  दृढ़ता की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, “हां, मैंने सुना है कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिनवह एक बहुत मजबूत व्यक्तित्व वाली महिला  हैं, मुझे यकीन है कि अपनी इच्छाशक्ति और भावनाओं के साथ वह इससे लड़ेंगी, वह एक योद्धा हैं,वह इस दौर से उभर  जाएंगी, कैंसर एक भयानक चीज है, लेकिन मजबूत मानसिकता के साथ आप निश्चित रूप से इससे जीत सकते हैं।” इस समय बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन के बारे में हर कोई बात कर रहा है। शो को हर कोई पसंद कर रहा है और  इसलिए हमने नायरा से पूछाकि क्या वह बिग बॉस के टेलीविजन वर्शन  में दिखाई देंगी, जो ओटीटी सीजन खत्म होने के ठीक बाद शुरू होगा। उन्होंने कहा, “इसको लेकर अभी मैं श्योर नहीं हूँ , देखते हैं, मैंने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है,  मुझे नहीं पता कि इस बार थीम क्या है, पिछलेसाल तक शो बहुत अच्छा लग रहा था, मैंने बिग बॉस देखना शुरू नहीं किया है, मुझे इसे देखने दो और देखकर समझने दो। उसके बाद फिर मेरेदिमाग पर निर्भर करेगा कि मैं क्या डिसीजन लेती हूँ। “  न्यारा को आखिरी बार वन नाइट स्टैंड, अजहर और टाइगर जैसी फिल्मों में देखा गया था।

Read More

किल का सितारों से सजी प्रीमियर

किल” के निर्माताओं ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले कल रात मुंबई में फिल्म का सितारों से सजी प्रीमियर आयोजित की। दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, आदित्य रॉय कपूर, अक्षय ओबेरॉय, संजय कपूर, सोनम बाजवा, खुशी कपूर, वरुण धवन, महीप कपूर, भावना पांडे, मौनी रॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, सनी हिंदुजा, अंगद बेदी, नेहा धूपिया, अयान…

Read More

सत्यराज और प्रतीक बब्बर सिकंदर में शामिल हुए

सलमान खान और रहस्मिका मंदाना अभिनीत सिकंदर के निर्माताओं ने एक्शन थ्रिलर में बाहुबली फेम सत्यराज और प्रतीक बब्बर का स्वागत किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की, जिसमें कहा गया, “हम #सत्यराज सर का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं! टीम #सिकंदर में आपका स्वागत करते…

Read More