BOLLYWOOD
छावा फिल्म से विक्की कौशल का लुक लीक हुआ
एक्टर विक्की कौशल अपने अपकमिंग फिल्म छावा को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं, यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। इस फिल्म के सेट से विक्की की कुछ तस्वीरें लीक हो गई है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।फिल्म में विक्की के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। वायरल तस्वीर में विक्की कौशल हल्के रंग के स्लीवलेस कुर्ता और धोती में नजर आ रहे हैं। संभा जी महाराज के लुक में विक्कीकौशल काफी इम्प्रेसिव लग रहे हैं। ‘छावा’ के सेट से लीक हुए तस्वीर में एक्टर माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहनेदिखाई दे रहे हैं। ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में फिट होने के लिए विक्की काफी मेहनत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक विक्की इस रोल में फिट आने के लिए करीब 25 किलो वजन बढ़ाने में जुटे हुए हैं। संभाजी महाराज के किरदार मेंप्रॉमिसिंग दिखने के लिए एक्टर अपनी फिजिक पर काफी ध्यान दे रहे हैं। एक्टिंग और मेकअप के अलावा अच्छी फिजिक केजरिए विक्की कौशल खुद को फिल्म के किरदार में अच्छी तरह से ढालना चाहते हैं। ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्ममें ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की जोड़ी पहली बार दिखाई देगी। रश्मिका फिल्म में संभाजी महाराज कीपत्नी येसूबाई भोंसले की भूमिका निभाएगी.
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ शादी के 44 साल पूरे होने पर दी बधाई
बॉलीवुड की सबसे चाहिती जोड़ी में से एक ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और ही मैन धर्मेंद्र की शादी को आज 44 साल पूरे हो गए है और इस खास मौके पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा एक प्यारा सन्देश। इस ख़ास दिन पर हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक फैन द्वारा बनायीं गयी वीडियो को शेयर किया और लिखा “आज हमारीशादी की सालगिरह है! 44 साल का साथ, 2 खूबसूरत लड़कियाँ, प्यारे पोते-पोतियाँ जो हमें घेरे हुए हैं और हमें अपने प्यार मेंडुबो रहे हैं। हमारे प्रशंसक और उनकी असीम प्रशंसा! मैं जीवन से और क्या माँग सकती हूँ? ख़ुशी के इस उपहार के लिए ईश्वरके प्रति हमारी अनंत कृतज्ञता।” इस स्पेशल डे पर ईशा देओल ने भी अपने मम्मी पापा को विश करते हुए लिखा, “मम्मी और पापा को शादी की सालगिरह कीशुभकामनाएं। मैं आप लोगों को पसंद करती हूँ, आप लोगों को प्यार करती हूँ और आप दोनों को हग करना चाहती हूँ। “ हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं, ईशा और अहाना देओल। हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नीहैं, दिग्गज अभिनेता की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। अपनी पहली शादी से धर्मेंद्र के दो बेटे हैं, सनी देओल और बॉबीदेओल और दो बेटियां हैं अजेयता देओल और विजेता देओल। वर्कफ्रंट पर, धर्मेंद्र को अभी हाल ही में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गयाथा। वही हेमा मालिनी 2024 के लोकसभा इलेक्शन में व्यस्त है।
जॉली एलएलबी 3 ने नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी
अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग की शूटिंग शुरू कर दी है। जब से फिल्मको लेकर अनाउंसमेंट हुई थी तब से इस फ्रैंचाइज़ी के फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा था। अब, अक्षयकुमार ने इंस्टाग्राम पर फैंस को जॉली की दुनिया की एक झलक दी। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अब ओरिजिनल कौन और डुप्लीकेट कौन, यह तो पतानहीं. लेकिन यह सफर बहुत ही जॉली होने वाला है। जय महाकाल “ इस वीडियो में आप देख सकते है कि अक्षय और अरशद ऑडियंस को फर्जी जॉली से बचने की बात कर रहे हैं और अंत में सौरभशुक्ला बताते है कि जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म की शूट राजस्थान अजमेर में हो रही है। इस बार फिल्म में पहले दोनों फिल्मों के जॉली यानी की अक्षय कुमारऔर अरशद वारसी नजर आने वाले हैं और सौरभ शुक्ला फिर से फिल्म में जज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘जॉली एलएलबी’ और इसका सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 2’ दोनों ही फिल्मों में आपने देखा था कैसे भारतीय न्यायिक प्रणालीपर व्यंग्य किया गया था। दोनों फिल्मों को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया था और इसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार नेजगदीश त्यागी की भूमिका निभाई थी।
बाहुबली क्राउन ऑफ़ ब्लड सीरीज लेकर आ रहे हैं एस एस राजामौली
बाहुबली एक बार फिर से लौट आया है वो सबके दिलों पर राज करने, निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली दर्शकोंके दिलों पर इस कदर बस गई है कि वह आज भी इस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म कापहला पार्ट ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ साल 2015 में रिलीज हुई। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन’ साल 2017 में आई और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मोंके रिकॉर्ड तोड़े। अब निर्देशक राजामौली फिल्म बाहुबली की एनिमेटेड सीरीज लेकर आ रहे हैं। एसएस राजामौली ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी शेयर की है। इस वीडियो को देखकरइसके बैकग्राउंड में बाहुबली के नारे सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजामौली ने लिखा, ”जब महिष्मति के लोगउनका नाम जपते हैं तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती। ‘बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड’, एकएनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर जल्द ही आएगा।” निर्देशक एस एस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया उकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस सीरीज की घोषणा दी है। इस सीरीजका नाम है ‘बाहुबली द क्राउन ऑफ ब्लड’। यह एक एनिमेटेज सीरीज है। इस फिल्म की क्या कहानी होगी और इसके कलाकारकौन होंगे, अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है।
पुष्पा 2 का फर्स्ट सिंगल पुष्पा पुष्पा रिलीज़ हुआ
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म इस सालकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के गाने ‘पुष्पा-पुष्पा’ को रिलीज कर दिया है। दर्शकोंमें इस गाने को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन केअलावा इस फिल्म रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने केलिए मेकर्स ने आज फिल्म के गाने ‘पुष्पा-पुष्पा’ को रिलीज कर दिया है। ‘पुष्पा-पुष्पा’ गाने में मीका सिंह की आवाज की दहाड़सुनाई पड़ रही है। आने वाले दिनों में यह गाना सबकी जबान पर होने वाला है। इसकी धुन और इसके लिरिक्स दोनों ही कमालके हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर अल्लू अर्जुन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अपने रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स कोअपने नाम कर चुकी है। वहीं इस साल 15 अगस्त को ‘पुष्पा 2: द रूल’ दर्शकों के सामने होगी। निर्देशक सुकुमार अपनी फिल्मका विश्व प्रीमियर करने वाले हैं।
इब्राहिम अली खान ने अपना इंस्टा डेब्यू किया
इब्राहिम अली खान अपनी सोशल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका नाम अक्सर किसी ना किसी अभिनेत्रीसे जुड़ता आया है। सैफ अली खान के नवाबजादे अक्सर मीडिया से अपनी जिंदगी के डेली अपडेट्स भी साझा करते रहते हैं।अब हाल ही में, सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है और बेहद कम समय में हीफैंस के बीच उनकी लोकप्रियता भी बढ़ गई है। बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक में से एक, इब्राहिम अली खान पटौदी ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। इब्राहिम केइंस्टाग्राम पर आने के बाद से ही उनके स्टारडम में इजाफा देखने को मिला है। स्टारकिड ने इंस्टा पर अपनी पहली पोस्ट साझाकरके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इसके साथ ही उनके 564k फॉलोअर्स हो गए हैं। इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी चार तस्वीरें साझा की हैं। इसे सैकड़ों कमेंट्स मिले है। वहीं, उनकेफॉलोवर्स की बात करें तो वह भी 564k यानी पांच लाख 64 हजार हो गए। हालांकि, वह सिर्फ 41 लोगों को ही फॉलो कर रहेहैं, जिनमें आलिया भट्ट, अमृता सिंह, सारा अली खान, सुहाना खान आदि के नाम शामिल हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इब्राहिम के पास करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘सरजमीन’ है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म साल 2025 तक सिनेमाघरों में आ सकती है। इस फिल्म में इब्राहिम के अलावाकाजोल भी नजर आ सकती हैं.
सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रोमांस और भरपूर मनोरंजन से भरी होगी। निर्देशक शशांक खेतानकी फिल्म में जान्हवी कपूर और वरुण धवन अहम किरदार में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें भरपूर मनोरंजन के साथ प्यार, तकरार और खूब सारी मस्ती देखने को मिलेगी। अब इस फिल्म में दो नए चेहरे जुड़ गए हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो इस फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ का काफीमजेदार रोल होगा। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और मुंबई में होगी। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म कीघोषणा एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ 22 फरवरी 2024 को की गई थी। इस पोस्ट में लिखा था, ”आपका सनी संस्कारी अपनी तुलसी कुमारीको लेने के लिए रास्ते में है।” इस फिल्म में वरुण धवन सनी संस्कारी की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर तुलसी कुमारी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म से पहले भीवरुण और जान्हवी एक साथ फिल्म ‘बवाल’ में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद भी आई थी। दोनों की लाजवाबकेमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक बार फिर से जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। रोहित जल्द ही ओटीटी रिलीज ‘मिसमैच्ड 3’ के अलावा एक रोमांटिक कॉमेडी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की थिएट्रिकल रिलीज के लिए भी तैयारी कर रहेहैं। सान्या ‘मिसेज’ में नजर आएंगी, जिसे हवाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और टालिन ब्लैकनाइट्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था
फेक आईपीएल स्कैम पर फिल्म बनायेगे जयप्रद देसाई
लेखक फराज एहसान की किताब ‘फर्स्ट कॉपी ने क्रिकेट की सबसे मशहूर इंडियन प्रीयर लीग के दौरान चलने वाले सट्टे को विस्तार से उजागर किया है। इस पूरी धांधली के तार गुजरात से जोड़ते हुए फराज एहसान ने इस पूरे मामले की विस्तार से तफ्तीश की। उनकी ये किताब आईपीएल के समानांतर चलने वाले फर्जी…
श्रीकांत फिल्म से तुम्हें ही अपना माना है सांग रिलीज हुआ
एक्टर राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत रिलीज के करीब पहुंच रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। श्रीकांत के पहले सॉन्ग पापा कहते है पर भी फैंस ने प्यार लुटाया। वहीं अब फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया है जो एक रोमांटिक ट्रैक है। गाने तुम्हें ही अपना…
कल्कि 2898 एडी को रिलीज़ डेट मिली
कल्कि 2898 एडी’ सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि प्रभास ने अपने करियर में पहली बार नाग अश्विन के साथ हाथमिलाया है। फिल्म की नई रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया हैं, बता दे, कल्कि पजल 9 मई, 2024 को स्क्रीन हिट करने वालीथीं, लेकिन अब यह फिल्म 27 जून को रिलीज़। होगी. निर्माता वैजयंती मूवीज ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ करके फिल्म की डेट कन्फर्म कर दी हैं, कैप्शन में लिखा, “𝟐𝟕-𝟎𝟔-𝟐𝟎𝟐𝟒पर सभी ताकतें बेहतर कल के लिए एक साथ आती हैं।” प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इन दिनों लगातार सुर्खियों बनी हुई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म मेंदीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। इन सुपरस्टार्स को एक साथ बड़े पर्देपर देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। प्रभास की फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर एकबड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के हिंदी संस्करण के डिजिटल राइट्स 175 करोड़ में बेचे गएहैं। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो इसके लिए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने जोर लगाया, लेकिन अंत में यह बाजी नेटफ्लिक्स के हाथलगी