Site icon JASUS007

Bhagwant Mann ने पंजाब के विधायकों के पेंशन नियम में किया बड़ा संसोधन, अब मिलेगा सिर्फ एक टर्म का पेंशन

चंडीगढ़ (पंजाब), 25 मार्च पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ चुनकर आने के बाद आम आदमी पार्टी (aap) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में भगवंत मान ने आज पंजाब के खजाने में सेंध लगाने वाले एक नियम में संशोधन करने की घोषणा की है। इसके तहत उन्होंने पंजाब के विधायकों और उनके परिवार को दी जाने वाली पेंशन नियम (Pension Rule Punjab MLA) में संशोधन किया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज दोपहर ऐलान किया कि आज हमने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के विधायकों के पेंशन फॉर्मूले में बदलाव किया जाएगा। विधायक अब केवल एक पेंशन के पात्र होंगे। पंजाब के विधायकों, पूर्व विधायकों को अब केवल एक कार्यकाल के लिए पेंशन मिलेगी, भले ही एक विधायक ने 5 या 6 बार सेवा की हो और प्रत्येक कार्यकाल के लिए अतिरिक्त पेंशन नहीं दी जाएगी।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने इसके बाद यह भी ऐलान किया कि विधायकों के परिवारों को दिए जाने वाले भत्तों (पारिवारिक पेंशन) में भी होगी कटौती की जाएगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि विधायक पेंशन पर खर्च किए जा रहे हजारों करोड़ रुपए अब पंजाब के लोगों के लाभ के लिए उपयोग किए जाएंगे।
भगवंत मान (Bhagwant Mann) की आज की घोषणा का बहुत बड़ा असर होने वाला है। सबसे पहले कि इस घोषणा के सही होने के बाद भी विपक्षी दल के विधायक या विशेष रूप से पूर्व विधायक इस फैसले पर बवाल करने वाले हैं। दुसरा यह कि इस पूर्व विधायक पेंशन फंड और पारिवारिक पेंशन के कम होने से पंजाब के खजाने से बोझ कम होगा। इससे राज्य को अपने कर्ज को चुकाने में बहुत सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version