Site icon JASUS007

Bihar Diwas पर PM Modi, ममता बनर्जी समेत देश के गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

पटना (बिहार), 22 मार्च :आज 22 मार्च है। आज पूरे बिहार और बिहार से बाहर बिहारी समुदाय द्वारा बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। बिहार राज्य का गठन 22 मार्च, 1912 को बंगाल के गवर्नर थॉमस गिब्सन कारमाइकल द्वारा बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करके किया गया था। इस दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस तरह से आज 110 वां बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) है।

ज्ञात हो कि बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम 5.30 बजे पटना के गांधी मैदान में 110वें बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) के अवसर पर पीएम मोदी (PM Modi), यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने संदेश में कहा है कि बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के साथ हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाने और बिहार का गौरव बढ़ाने का संकल्प लें।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने संदेश में कहा कि बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि प्राकृतिक संपदाओं से आच्छादित, अध्यात्म व क्रांति की ऐतिहासिक धरा, महान तपस्वियों की जन्मस्थली, उत्कृष्ट शिक्षा एवं समृद्ध संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस (Bihar Diwas 2022) की बिहार वासियों को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि बिहार विकास एवं समृद्धि के शिखर को स्पर्श करे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने संदेश में कहा कि मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और बिहार के लोगों को बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। राज्य को, ज्ञान की एक प्राचीन पालना, प्रगति के पथ पर अपनी यात्रा पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं विकास।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपने संदेश में कहा है कि बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) की बधाई, और बिहार से बंगाल में मेरी बहनों और भाइयों को! हमारी एकता और भाईचारे को और आगे बढ़ने दें।

Exit mobile version