Site icon JASUS007

Shaheed Diwas :भगवंत मान ने शहीद दिवस के अवसर पर 23 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की

चंडीगढ़, 22 मार्च : विगत 10 मार्च को हुए मतगणना में पंजाब में आप ने प्रचंड बहुमत के साथ पंजब कि सत्ता में एंट्री की, जिसके मुखिया बने भगवंत मान। भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मुख्यमंत्री बनने के साथ ही पंजाब में बदलाव की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में आज मंगलवार 22 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के शहीद दिवस (Shaheed Diwas) के अवसर पर 23 मार्च को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि शहीदे आजम भगत सिंह को भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने शुरू से ही विशेष महत्ता दी है। यहां तक कि भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अपना शपथ ग्रहण समारोह भी भगत सिंह के गांव (bhagat singh village) खटकर कलां (KHATKAR KALAN) में आयोजित किया था।

इसके साथ ही पंजाब राज्य विधानसभा ने विधानसभा में शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया है।

शहीद दिवस (Shaheed Diwas) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के क्रम में पंजाब विधानसभा में आज एक अजीब वाकया हुआ जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शहीद दिवस के अवसर पर 23 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर रहे थे तभी कांग्रेस के विधायक राजा बराड़ मुख्यमंत्री को भगत सिंह के इतिहास को पढ़ाने का सुझाव दे रहे थे। इसपर जब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने उनसे भगत सिंह के जन्मदिन के बारे में पूछा तो वह निरुत्तर हो गए। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें भगत सिंह की जन्मतिथि (Bhagat Singh’s birthday) बताई (28 September 1907) और उसे इसे नोट करने के लिए कहा।

ज्ञात हो कि भगवंत मान ने जबसे पंजाब की कमान संभाली है, तबसे वह कई फैसले लिए जा रहे हैं। अपने पहले फैसले में उन्होंने खुद के व्हाट्सएप नम्बर को भ्र्ष्टाचार के शिकायत के लिए लोगों को उपलब्ध कराया था। फिर अगले फैसले में उन्होंने एक महीने के भीतर 25,000 नौकरी रिक्तियों की अधिसूचना को मंजूरी दे दी थी।

Exit mobile version