Site icon JASUS007

AMITABH BACHCHAN LOVE STORY ! अमिताभ बच्‍चन के रहे हैं 10 अफेयर, रेखा ने किया था खुलासा

Rekha Birthday, Rekha Amitabh Bachchan Love Story : रेखा ने अपने एक पुराने इंटरव्‍यू में अपने और अमिताभ बच्‍चन के बारे में खुलकर बात की थी। पढ़ें वह क्‍यों नहीं थीं बिग बी से नाराज

01 / 07
अमिताभ बच्‍चन के बारे में रेखा सिर्फ बहुत करीबी दोस्‍तों से बात करती हैं। लेकिन 1982 के कुली हादसे के दो साल बाद रेखा ने फ‍िल्‍मफेयर से खुलकर दोनों के रिश्‍ते के बारे में बात की थी। इसमें रेखा ने अमिताभ के इस फैसले को सपोर्ट किया था क‍ि वह उनके रिश्‍ते के बारे में चुप रहे।
02 / 07
रेखा ने कहा था क‍ि उन्होंने अपनी इमेज, परिवार, बच्चों की रक्षा के लिए ऐसा किया जो बहुत अच्छी बात है। पब्लिक इस बारे में क्या सोचती है, उसकी उनको परवाह नहीं है। फ‍िर दोनों का रिश्‍ता आख‍िर पब्‍ल‍िक में क्‍यों जाना चाहिए ! हमारे बीच प्‍यार है, सो है! कोई इसके बारे में क्या सोचता है, मुझे उसकी परवाह नहीं है।
03 / 07
रेखा का कहना था क‍ि अगर वह न‍िजी क्षणों में उनके साथ ऐसा करते, तो उनको दुख होता। लेकिन पब्‍ल‍िक में कही उनकी बातों की वह परवाह नहीं करती हैं। रेखा ने साफ कहा था क‍ि लोग उनको बेचारी कह रहे होंगे उनके 10 जोदार अफेयर रहे हैं! फिर भी मिस्टर बच्चन पुराने मिज़ाज के इनसान हैं। वे किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते हैं। तो अपनी पत्नी को क्यों दुख देंगे!

 

 

04 / 07
रेखा ने बहुत साफगोई से कहा था क‍ि वह जानती हैं क‍ि इस इंटरव्‍यू के बाद उनको पागल कहा जाएगा और ये भी क‍ि रेखा की बातें सिर्फ उनकी कल्पनाओं की देन थीं। लेकिन फ‍िर भी वह वैसी प्रत‍िक्र‍िया नहीं देना चाहतीं जिसकी उम्‍मीद लोग उनसे कर रहे हैं।
05 / 07
रेखा के शब्‍दों में – मुझे मालूम है कि मेरी कोई टिपिकल प्रतिक्रिया नहीं है। बल्कि यह पूर्ण परितृप्ति की बात है। हम इंसान हैं। हम प्यार करते हैं और एक दूसरे को ज्यों-का-त्यों स्वीकार करते हैं। हमारे जीवन में तकलीफों से कई गुना ज्यादा खुशियां हैं। बाकी चीजें कोई मायने नहीं रखतीं। जबतक मैं उस व्यक्ति के साथ हूं, मुझे कोई परवाह नहीं है।
06 / 07
हालांकि उन्‍होंने इन बातों को पब्‍ल‍िश करने से भी मना क‍िया था। उनका मानना था क‍ि इसके बाद लोग उनकी तुलना परवीन बॉबी से करेंगे, खासतौर पर बच्‍चन कैंप से जुड़े लोग। वे कहेंगे क‍ि रेखा की ये बातें मनगढ़त हैं और फिर बयानों का स‍िलस‍िला चलता रहेगा।

 

 

07 / 07
रेखा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था क‍ि अपनी जिंदगी के बारे में मैं क‍िसी से क्‍यों बात करूं? मैं बहुत क्रिएटिव हूं। ढेर सारी चीजों में मेरी रुचि है। लोग मेरी निजी जिंदगी के बारे में बातें करना पसंद करते हैं। लेकिन मैं इसे अपने तक रखना पसंद करती हूं। मिस्टर बच्चन मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं। किसी और के लिए नहीं।
Exit mobile version