Site icon JASUS007

ऑस्ट्रेलिया के 150 रोचक तथ्य | 150 Facts and Information of Australia in Hindi

 

 

 

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का एकलौता देश है जो अपने आप में एक देश भी है और एक महाद्वीप भी। दुनिया का और कोई भी देश ऐसा नही है जिसका किसी पूरे महाद्वीप पर अधिकार हो।

17वी, 18वी और 19वी सदी में अंग्रेज़ो ने यहां के मूल निवासियों पर काबू पाकर अपना कब्ज़ा जमा लिया। शुरू में तो अंग्रेज़ अपने मूल देश इंग्लैंड के अधीन ही शासन करने लगे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने आपको इंग्लैंड से अलग कर लिया। और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया नाम का स्वतंत्र देश अस्तित्व में आया।

ऑस्ट्रेलिया को अंग्रेज़ो के वंशजों ने अपनी मेहनत से एक विकसित देश में बदल दिया है और दुनिया के कोने-कोने से कई लोग इस देश में बसना चाहते हैं। हमारे भारत के ही चार-पांच लाख लोग यहां पर बसे हुए हैं। यहां रोज़ी की चिंता नहीं रहती क्योंकि जनसंख्या कम है और संसाधन ज्यादा।

 

1. ऑस्ट्रेलिया विश्व का एकलौता ऐसा देश है जो आपने आप में एक महाद्वीप है।

2. ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है, यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में 22 देश शामिल हैं।

3. ऑस्ट्रेलिया की खोज एबेल तस्मान ( 1642 ई०) तथा कप्तान कुक (1769 ई० ) द्वारा की गई।

4. वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में 200 से भी ज्यादा अलग अलग भाषाएं बोली जाती है लेकिन क्या आपको पता है ऑस्ट्रेलिया का अपना कोई राष्ट्रभाषा नही है।

5. 1893 में न्यूज़ीलैंड द्वारा सबसे पहले महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया था। तथा उसके बाद 1902 में ऑस्ट्रेलिया ने महिलाओं को वोट का अधिकार देकर दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया।

 

 

 

 

 

Exit mobile version