Site icon JASUS007

रूस देश के बारे में 57 रोचक तथ्य । RUSSIA FACTS In Hindi

रूस (Russia) यूरोप महाद्वीप पर स्थित एक देश है जो क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा देश है जिसका क्षेत्रफल 6.5 मिलियन वर्ग किमी है जो कि यूनाइटेड स्टेट्स से 1.8 गुना बड़ा है | आइये आज हम आपको इसी देश से जुड़े 50 रोचक तथ्य बताते है |

 

रूस और भारत के बीच ठीक वही दोस्ती है जो शोले फिल्म में जय और वीरू के बीच है. रूस और भारत के बीच न सिर्फ दांत काटी रोटी वाली दोस्ती है बल्कि वे इस दोस्ती को पूरी तरह निभाते भी हैं. साफ-साफ शब्दों में कहें तो वे एक-दूसरे को बेहद चाहते हैं.

  1. रूस (Russia) की राजधानी मोस्को में 78 अरबपति लोग रहते है जो किसी भी दुसरे शहर से अधिक है |
  2.  प्रति व्यक्ति अल्कोहल इस्तेमाल के मामले में रूस विश्व में चौथा बड़ा देश है जबकि इससे पहले मोल्दोवा , चेज रिपब्लिक और हंगरी देश आते है |
  3. रूस के लोग हर साल लगभग 18 लीटर शराब का इस्तेमाल करते है जो कि जरूरत की मात्रा से दुगुना है | 90 प्रतिशत शराब पुरुषो द्वारा ही पी जाती है |
  4. रूस तेल और प्राकृतिक गैस के निर्यात में अग्रणी देश है क्योंकि यहाँ से 60 प्रतिशत तेल को निर्यात किया जाता है | रूस में तेल और गैस की जितनी पाइपलाइन बिछी है उतने में तो 6 बार पृथ्वी को लपेटा जा सकता है |
  5. रूस (Russia) में गरीबी बहुत ज्यादा है और यहाँ 17 मिलियन लोग गरीबी रेखा से नीचे है | यहाँ पर 12 प्रतिशत से ज्यादा आबादी 220 डॉलर प्रति महीना से कम कमाती है |
  6. वर्ष 1957 में USSR ने अपना पहला उपग्रह स्पुतनिक अन्तरिक्ष में भेजा था | और 1961 में अन्तरिक्ष में कदम रखने वाला प्रथम व्यक्ति युरी गगारिन भी रूस से ही था |
  7. शराब की वजह से हर साल 40 हजार रूसी मारे जाते है और पुरुषो में तो हर पांच में एक व्यक्ति शराब की वजह से मौत के काल समा जाता है |
  8. प्रचलित वोडका शब्द पानी के लिए इस्तमाल किये जाने वाले रूसी शब्द वोडा से लिया गया है जबकि कुछ लोग इसे पोलिश शब्द से बना  हुआ मानते है |
  9. 2013 तक तो रूस में Beer को मादक पदार्थ नही मानते थे |
  10. रूस (Russia) के सेंट पीट्सबर्ग में स्थित The Hermitage Museum कुल मिलाकर 6 इमारतो से बना हुआ है जिसमे 30 करोड़ देखने की चीजे है | अगर आप हर चीज को देखने में केवल दो मिनट भी लगाये तो आपको पूरा म्यूजियम देखने में 6 वर्ष लग जायेंगे |
  11. 17वी शताब्दी के अंत में राजा पीटर ने Facial Hair पर टैक्स लगा दिया था ताकि वो रूसी सभ्यता को मॉडर्न होने से रोक सके | Facial Hair रखने वालो को अपना साथ ताम्बे या कांसे का टोकन साथ रखना पड़ता था ताकि वो ये सिद्ध कर सके कि उन्होंने टैक्स दे दिया है |
  12. वर्ष 2013 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक homosexual propaganda कके खिलाफ एक बिल पारित किया जिसमे एक बच्चे को ये बताना गैर कानूनी है कि homosexuality सही है या नही |
  13. वर्ष 2013 में पुतिन ने रूसी बच्चे को अन्य देश के लोगो द्वारा गोद लेने पर पाबंदी लगा दी |
  14. मोस्को में स्थित रूसी स्टेट लाइब्रेरी यूरोप की सबसे बड़ी लाइब्रेरी और विश्व की दुसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है जबकि पहले स्थान पर लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस है |
  15. रूस (Russia) में स्तिथ बैकाल झील 25 मिलियन वर्ष पुरानी और 5315 फीट गहराई की है जो इसे विश्व की सबसे पुरानी और सबसे गहरी झील बनाती है | इसके आलावा यह मीठे पानी का सबसे बड़ा स्त्रोत है |
  16. रूस में स्थित साइबेरिया विश्व की सबसे ठंडी जगह है जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 160 डिग्री नीचे तक चला गया है | इसके साथ ही यह विश्व का सबसे ठंडा स्थान है जहां इंसान नही रह सकता है |
  17. रूस (Russia )विश्व में तीसरा सबसे ज्यादा शराब का इस्तेमाल करने वाला देश है इसके अलावा प्रति व्यक्ति हेरोइन और तम्बाकू का आयात करने वाला भी सबसे बड़ा देश है |
  18. रूस (Russia) में मृत्यु दर 1 लाख लोगो पर 9.7 है जो कि अमेरिका के 4.7 से ज्यादा है |
  19. रूस में पहले 11 टाइमज़ोन हुआ करते थे लेकिन 2010 में रूस ने टाइम जोन घटाकर 9 कर दिया | इसके बावजूद भी ये विश्व में किसी भी देश से अधिक है |
  20. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मेट्रो स्टेशन का प्रयोग हवाई हमलो से बचने के लिए किया जाता था | उस दौरान 150 लोगो का जन्म स्टेशन पर ही हुआ था |
  21. 1700 के दशक में रूसी महिलाये 40 वर्षो के दौरान औसतन 16 जुड़वाँ बच्चो , 7 ट्रिप्लेट और 4 quadruplets को जन्म देती थी |
  22. 2010 की जनगणना के दौरान यह पाया गया कि रूस के डेढ़ लाख से ज्यादा गाँवों की जनसंख्या 10 से भी कम है |
  23. रूस में 25 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग 55 वर्ष की उम्र से पहले मर जाते है जिसका मुख्य कारण शराब है | इसी कारण रूस में पुरुषो की औसत उम्र 64 वर्ष है जो कि यूनाइटेड स्टेट्स से 12 साल कम है |
  24. तलाक दर के मामले में रूस विश्व में प्रथम स्थान पर है यहाँ पर 1000 में से हर 5 जोड़े तलाक ले लेते है |
  25. रूस में हर साल लगभग 14 हजार रूसी महिलाये घरेलू हिंसा की वजह से मर जाती है और ताज्जुब की बात यह है कि रूसी कानून में घरेलू हिंसा को आज भी अपराध नही माना जाता है और इसकी कोई सजा नही है |
  26. द्वीतीय विश्व युद्ध के दौरान रूस ने 30 मिलियन लोगो की जान गंवाई थी जो कि कुल आबादी का 14 प्रतिशत था | ऐसा अनुमान है कि इसमें से 40 प्रतिशत पुरुषो की उम्र 20 से 50 के बीच थी |
  27. रूस में किसी भी दुसरे देश से अधिक परमाणु हथियार है | रूस में कुल 8400 परमाणु हथियार है और इसके अलावा ये युद्ध हथियारों को भारी मात्रा में निर्यात भी करता है |
  28. रूस (Russia )की अंतिम राजशाही परिवार रोमानोवा की हत्या 1918 में हो गयी थी लेकिन उनके शवो को 1979 में जंगलो में पाया गया |
  29. वर्ष 2013 में यह पाया गया कि मोस्को में विश्व का सबसे खराब ट्रैफिक है ज्हा करोड़ो यात्री घंटो तक जाम में फंसे रहते है | इसी कारण मोस्को और लोस एंजेल्स विश्व के दो सबसे ज्यादा congested शहर है |
  30. वर्ष 2008 से पहले रूसी राष्ट्रपति चार वर्ष के केवल दो टर्म तक अपनी सेवा दे सकता है लेकिन 2008 के बाद एक राष्ट्रपति छ: साल के दो टर्म तक राष्ट्रपति रह सकता है |
  31. कराची झील विश्व में सबसे ज्यादा प्रदूषित झील है जहां पर सबसे ज्यादा परमाणु मलबा आता है जिसके कारण रेडियोएक्टिव विकिरण बनते है |
  32. रूस (Russia) के जंगल अमेजन जंगलो के बाद सबसे ज्यादा कार्बन-डाई-ऑक्साइड ग्रहण करते है इसी कारण इन्हें Lungs of Europe कहा जाता है |
  33. हॉकी और फूटबाल रूस के लोक्रप्रिय खेल है |
  34. मोस्को मेट्रो रेलों में हर दिन लगभग 9 मिलियन लोग सवार होकर अपने काम पर जाते है |
  35. रूस में ऐसी अफवाह है कि यहाँ पर 15 गुप्त शहर है | कोई भी उन जगहों के नाम और जगह के बारे में नही जानता |
  36. रूस में 40 नेशनल पार्क और 100 वन्य जीव अभ्यारण्य है |
  37. रूस में स्थित सुद्जल शहर क्षेत्रफल और जनसख्या के मामले में सबसे छोटा शहर है इसके बावजूद यहाँ पर 50 चर्च है जो एक अनोखी बात है |
  38. रूस के अल्ताई शहर में 820 से ज्यादा ग्लेशियर है |
  39. विश्व की सबसे बड़ी रेलवे लाइन ट्रांस-साइबेरियन रेलवे लाइन रूस में मौजूद है जिसकी लम्बाई 5700 मील है |
  40. रूस में 1 लाख से ज्यादा नदियाँ है जिसमे में कुछ विश्स  की सबसे लम्बी और बड़ी नदियाँ है |

41. रूस (मॉस्को) में अमीर लोग ट्रैफिक से बचने के लिए फर्जी एम्बुलेंस का इस्तेमाल करते हैं…
अब यदि अमीरीयत यही सब-कुछ सिखाती है तो ऐसी अमीरी का क्या काम?

42. रूस में पुरुषों के मुकाबले स्त्रियां ज्यादा हैं…
इसे तो एक अच्छी बात कह सकते हैं कि रूस नारी प्रधान देश है.

43. रूस के एक तिहाई लोग मानते हैं कि सूर्य पृथ्वी के चक्कर लगाता है…
जी हां, ये बात सच है. स्पेस में सबसे पहले विमान भेजने वाले रूस में ऐसे भी लोग हैं.

44. रूस में आज भी कई छिपे-ढंके शहर हैं…
रूस के भीतर ऐसे कम-से-कम 15 शहर हैं जिन्हें पूरी दुनिया से छिपा कर रखा गया है.

45. रूस में गंदी कारें चलाना अपराध है…
अब वो सारे इंडियंस जो कभी उनकी कारों को नहीं धोते यह खबर खास उनके लिए ही है.

46. रूस में 25 फीसदी लोग 55 साल से पहले ही स्वर्ग सिधार जाते हैं…
और इसकी एक बड़ी वजह वोदका का सेवन माना जाता है.

47. हम सभी का पसंदीदा शब्द वोदका रूस से आया है…
रूस में वोद का मतलब पानी होता है, अब आगे क्या बताया जाए.

48. रूस में कभी दाढ़ी पर टैक्स लगा करता था…
वैसे तो रूस के लड़के बड़े डूड से होते हैं लेकिन हम आपको बताते चलें कि पीटर द ग्रेट के शासन के दौरान यहां दाढ़ी पर टैक्स लगता था.

49. रूस में लोमड़ियां भी घरों में रहती हैं…
अब ये बात तो डराने वाली है मगर सच है. साल 1959 से रूस में वैज्ञानिक लोमड़ियां पालते हैं.

50. अमेरिका ने रूस से अलास्का पर्वत खरीदा है…
यह बात सन् 1867 की है और अमेरिका ने अलास्का पर्वत के एवज में सिर्फ 7.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर रूस को दिए थे.

51. रूस में यह बात बच्चों से बतानी अवैध है कि समलैंगिक लोग भी इसी दुनिया का हिस्सा हैं…
इस बात पर तो, आई हेट रसिया रे.

52. रूस में हर साल लगभग 5 लाख लोग शराब की खपत से मर जाते हैं…
होने को तो यह कड़वा सच है मगर फिर भी सच है.

53. रूस का 77 फीसदी हिस्सा साइबेरिया है…
जी हां, वही साइबेरिया जहां तापमान हमेशा माइनस में रहता है.

54. रूस क्षेत्रफल के मामले में प्लूटो से भी बड़ा है…
रूस जनसंख्या के मामले में तो आगे है ही, इसके अलावा यह क्षेत्रफल के मामले में भी अव्वल है.

55. रूस और जापान आज भी द्वितीय विश्व युद्ध लड़ रहे हैं…
रूस और जापान ने अब तक शांति समझौता नहीं किया है. कुरिल आज भी उनके बीच विवादों का केन्द्र है.

56. मेट्रो यहां की लाइफलाइन है…
भारत में तो मेट्रो का आगमन बहुत बाद में हुआ लेकिन रूस का मेट्रो सिस्टम अपने तरह का सबसे तेज ट्रांसपोर्ट है. यहां हर 90 सेकेंड में एक ट्रेन गुजर जाती है.

57. फूल यहां शुभ संकेत नहीं…
जहां पूरी दुनिया में फूल देना शुभ माना जाता है वहीं रूस में पुरुषो का महिलाओं को फूल देना शुभ नहीं माना जाता. फूलों को यहां अन्त्येष्टि से जोड़ कर देखा जाता है.

 

Exit mobile version