मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर सफल फ्लिम की तलाश मे. अभी तक दि सारी फ्लॉप फिल्मे मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर सफल फ्लिम की तलाश मे. अभी तक दि सारी फ्लॉप फिल्मे

अफजल मेमन -मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड रहे जिसके बाद उन्हें कई फिल्मी मिली लेकिन सारी फिल्मे फ्लॉप रही करियर से जुड़ी खास बात और जानिए फिल्मों के अलावा मानुषी कहां से कमा लेती हैं करोड़ों।
मानुषी छिल्लर एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। मॉडल है मानुषी फिल्मों में अपना नाम अभीतक स्थापित नहीं कर पाई हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर धीरे-धीरे बॉलीवुड मे असफल रही है.
मानुषी का फिल्मी करियर
2022 में मानुषी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज बैनर की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में मानुषी ने बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मानुषी ने हार नहीं मानी। इसके बाद 2023 में मानुषी ने ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में काम किया। यह फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बाद 1 मार्च 2024 को मानुषी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ आई। यह फिल्म भी मानुषी के करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। गौर से देखा जाए तो अबतक मानुषी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि वह फिल्में करती रहें।
मानुषी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ तकरीबन 3 मिलियन डॉलर के आसपास है। हर महीने मानुषी करीब 24 लाख रुपये की कमाई करती हैं। वहीं मानुषी 1 साल में 28 करोड़ रुपए कमाती है। अभिनेत्री ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि विज्ञापन से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। मानुषी एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं।