पुष्पा-2 के तूफान से घबराए विक्की कौशल? बदल दि अपनी मूवी डेट

पुष्पा-2 के तूफान से घबराए विक्की कौशल? बदल दि अपनी मूवी डेट

विक्की कौशल की कम लोकचाहना और पुष्पा को मिल रहा बेइंतिहा प्यार बनी वजह?

अफजल मेमन – साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बिहार मे ट्रेलर लॉन्च किया ग़या जहा फैन्स का बेइंतिहा प्यार मिला अब थिएटर्स में धूम मचाने के लिए तैयार दिख रही है। कई सारे फैंस बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने भी धुएंदार एंट्री मारी है, जो कि और ज्यादा माहौल बनाता नजर आ रहा है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के चलते एक बड़ी मूवी इससे क्लैश हो रही थी जो कि अब साइड हो गई है। इसका मतलब है कि दिसंबर में सिर्फ ‘पुष्पा 2’ ही रिलीज होगी।

डर गए विक्की बदली तारीख?
बॉलीवुड के विक्की कौशल की नई मूवी ‘छावा’ रिलीज होने वाली थी। ये मूवी 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। वहीं, पुष्पा 2 भी पहले 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसको प्रिपोंड करके 5 दिसंबर की तारीख तय की गई है। पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्म के एक दिन बाद ही कोई दूसरी मूवी रिलीज होना बिल्कुल भी अच्छा आइडिया नहीं लगता है। इसलिए समझदार इंडस्ट्री ने ‘छावा’ को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब ‘छावा’ की नई रिलीज डेट शेयर की है। जो कि अब 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। ये रिलीज डेट इसलिए भी खास है क्योंकि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इसलिए ये फिल्म जरूरी है। क्योंकि ‘छावा’ एक बायोपिक है जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

पुष्पा 2 तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड?

पुष्पा 2 तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड? फेन्स कर रहे बसब्री से इंतजार पुष्पा 2: द रूल’ के ट्रेलर ने काफी धूम मचा दी है। अब तक इस फिल्म के ट्रेलर पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जो कि इंडियन फिल्मों के सबसे ज्यादा व्यूज मिलने वाली फिल्म ट्रेलर्स में से एक बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *